बूथ समिति और शक्ति केंद्रों का सत्यापन दो दिन होगा
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत तीन और चार सितंबर को बूथ समिति और शक्ति केंद्रों का सत्यापन अभियान चलाने जा रही है। पार्टी के उपाध्यक्ष ने कहा कि सत्यापन सावधानी से पूरा किया जाना चाहिए। इसकी रिपोर्टिंग पांच सितंबर को लखनऊ में होगी।

प्रयागराज। भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत तीन व चार सितंबर को बूथ समिति और शक्ति केंद्रों का सत्यापन अभियान चलाएगी। सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि सत्यापन कार्य सावधानी से पूरा करें। पांच सितंबर को लखनऊ में इसकी रिपोर्टिंग होनी है। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, दीप द्विवेदी, गौरव गुप्ता, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, अजय सिंह, श्याम हेला, प्रवीण भारती, मोहित गुप्ता, नवाब खान और सुजीत कुशवाहा मौजूद रहे।


