विभाजन दिवस की विभीषिका पर निकाला मौन जुलूस, संगोष्ठी के साथ लगी प्रदर्शनी
महराजगंज में भाजपा ने विभाजन की विभीषिका पर मौन जुलूस निकाला। संगोष्ठी में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने विभाजन के दर्द को याद करने की आवश्यकता पर जोर दिया। चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन की वास्तविकता से अवगत कराने का प्रयास किया गया। पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
महराजगंज, नवीन विषेन। भाजपा की ओर से जिला पंचायत सभागार में विभाजन की विभीषिका पर मौन जुलूस निकाला गया। संगोष्ठी का आयोजन करने के साथ विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन और पीड़ितों के संघर्ष को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी को इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय बताया。
संगोष्ठी का आयोजन
संगोष्ठी में पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि वर्ष 1947 में देश का विभाजन केवल भू-भाग का विभाजन नहीं था, बल्कि यह लाखों लोगों के जीवन, परिवार और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाली भयावह त्रासदी थी। विभाजन की विभीषिका को याद करने का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास से सीख लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को देश कभी भुला नहीं सकता। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि विभाजन की त्रासदी मानवता के इतिहास की दर्दनाक घटनाओं में से एक है। लाखों लोगों ने विस्थापन और हिंसा का दंश झेला। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें यह संदेश देती है कि देश की एकता और सामाजिक सद्भाव सबसे बड़ी ताकत है। कहा कि चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को विभाजन के दौर की वास्तविकता से अवगत कराने का प्रयास किया गया है。
पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान
संगोष्ठी को पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, रामहरख गुप्ता प्रमुख, ओम प्रकाश जायसवाल, विवेक गुप्ता, आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, सतीश मद्धेशिया, राम प्रकाश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, शैलेश पांडेय, संतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, फरीदा ईरम, बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी, मधुर सिंह, बैजनाथ पटेल, विष्णुदेव चौरसिया, सरोज पांडेय, ठाकुर रौनियार, गौतम चौधरी, दिनेश जायसवाल, वंदना त्रिपाठी, हेमंत गुप्ता, टाइगर तिवारी, अशोक पटेल, विजय गौड़, विवेक पटेल, गोविंद जायसवाल, आकाश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, बलराम दुबे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
इस अवसर पर पूर्व सैनिक वीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, राम प्रकाश गुप्ता, श्रीपति दास, स्वतंत्रता सेनानी झालरा देवे के परिजन व फुलेना देवी के परिजन, शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता ओम प्रकाश त्रिपाठी, शहीद सुखराज चौधरी, काशीनाथ चौधरी, झिनकू चौधरी के परिजनों को सम्मानित किया गया।


