कांग्रेस के मार्च पर भाजपा का पलटवार, कहा नौटंकी कर रहा है विपक्ष

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस के मार्च पर भाजपा का पलटवार, कहा नौटंकी कर रहा है विपक्ष-----------------------------न्यायपालिका को धमकाने और अराजकता फैलाने का लगाया आरोप ---------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातामुख्य...

 कांग्रेस के मार्च पर भाजपा का पलटवार, कहा नौटंकी कर रहा है विपक्ष

कांग्रेस के मार्च पर भाजपा का पलटवार, कहा नौटंकी कर रहा है विपक्ष---------------------------- -न्यायपालिका को धमकाने और अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

---------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा राजनीतिक टकराव

मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सरकार व विपक्ष में टकराव अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। भाजपा ने विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उस पर न्यायपालिका को धमकाने का आरोप लगाया है। भाजपा ने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर देश में अराजकता फैलाने का भी आरोप लगाया और इस प्रदर्शन को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की नौटंकी करार दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस की हार के लिए निर्वाचन आयोग नही, उसका अपना नेतृत्व जिम्मेदार है।

एसआईआर के मुद्दे पर संसद की लड़ाई पहले सड़कों पर और अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंच गई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़े विपक्षी दलों के जबाब में भाजपा और उसके सहयोगी दल भी एकजुट हैं। बीच में क्राकरोच जनता पार्टी के भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरने से सरकार व भाजपा की चिंताएं कुछ बढ़ी थी, लेकिन कांग्रेस व विपक्ष के साथ वह पूरी तरह से दो दो हाथ करने को तैयार है। जुबानी जंग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोर्चा खोला तो भाजपा के महिला मोर्चा ने यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस के एक सांसद को लेकर सड़कों पर मोर्चा खोला।

शिवराज सिंह चौहान ने मार्च पर उठाए सवाल

शिव की बारात नहीं हुड़दंगियों की जमात - शिवराज

--------------------------------------

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उच्चतम न्यायालय तक निकाले जाने वाले मार्च को नौटंकी करार देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार का दोष निर्वाचन आयोग पर मढ़ती रही है, जबकि इसके लिए असल में उसका खुद का विचार-शून्य नेतृत्व जिम्मेदार है। शिवराज ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन को शिव की बारात बताने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की और आरोप लगाया कि यह असल में हुड़दंगियों की जमात है, जो सड़कों पर अराजकता फैला रही है।

शिवराज ने देश के प्रधान न्यायाधीश से मिलने के लिए उच्चतम न्यायालय तक मार्च करने के लिए राहुल की आलोचना करते हुए कहा कि हर कोई जानता है कि न्यायपालिका के प्रति कांग्रेस नेता का क्या रुख रहा है और पहले एक पूर्व प्रधान न्यायाधीश के बारे में उनके क्या विचार थे। प्रधान न्यायाधीश से मिलने के लिए भी एक खास प्रक्रिया होती है। आप बस एक पत्र लिखकर जब चाहें, तब उनसे मिलने नहीं जा सकते। यह सिर्फ नौटंकी है, विशुद्ध नौटंकी।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल हवा हवाई नेता, उनके काम भी वैसे ही- अनुराग ठाकुर

-----------------------------------------

भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के इस मार्च को न्यायपालिका को धमकाने वाला कृत्य करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार हार से निराश होकर देश में अराजकता फैलाने पर उतर आए हैं। उन्होंने राहुल गांधी को हवा हवाई नेता बताते हुए कहा कि इनकी राजनीति का पैटर्न पूरी तरह हवाहवाई है। राहुल गांधी की हवाहवाई बातें, हवाहवाई आरोप, हवाहवाई हरकतें, हवाहवाई प्रदर्शन, हवाहवाई तथ्य, हवाहवाई तर्क, हवाहवाई आंकड़े, इनका सब कुछ हवाहवाई ही है।

-----------------------

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦भाजपा ने कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट तक मार्च पर क्या आरोप लगाया?−
भाजपा ने कांग्रेस पर न्यायपालिका को धमकाने और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस के मार्च पर भाजपा का पलटवार, कहा नौटंकी कर रहा है विपक्ष