भाजपा ने पेपर लीक मामलों में दोहरे मापदंड के लिए कांग्रेस को घेरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भाजपा ने पेपर लीक मामलों में दोहरे मापदंड के लिए कांग्रेस को घेरा--------------------------------------भाजपा शासित राज्यों में मुखर, अपनी सरकारों में साधी चुप्पी-कर्नाटक में पेपर लीक में किसके पास...

 भाजपा ने पेपर लीक मामलों में दोहरे मापदंड के लिए कांग्रेस को घेरा

भाजपा ने पेपर लीक मामलों में दोहरे मापदंड के लिए कांग्रेस को घेरा------------------------------------- -भाजपा शासित राज्यों में मुखर, अपनी सरकारों में साधी चुप्पी

पेपर लीक से जुड़ा मामला

-कर्नाटक में पेपर लीक में किसके पास पहुंचा कथित हीरों का हार

---------------------

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

कांग्रेस पर आरोप

भाजपा ने कांग्रेस पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने पेपर लीक जैसे छात्रों के जुड़े अहम मद्दे पर दोहरे मापदंड है। भाजपा शासित राज्यों में वह मुखर रहती है और अपनी सत्ता में चुप्पी साध लेती है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में केपीएससी वेटरनरी ऑफिसर भर्ती पेपर लीक मामले कर्नाटक के विद्यार्थियों के साथ हुए अन्याय पर मौन क्यों हैं।

कर्नाटक पेपर लीक की जानकारी

भाजपा ने कर्नाटक केपीएससी वेटरनरी ऑफिसर भर्ती पेपर लीक मामले को उठाते हुए आरोप लगाया कि 8-9 जनवरी को होने वाली परीक्षा से एक दिन पहले, 7 जनवरी को पेपर लीक हुआ, जिसमें चयनित कई छात्रों को बिचौलियों के माध्यम से 30-40 लाख रुपये लेकर प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराए गए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सीआईडी और ईडी की जांच में धन के लेनदेन, ब्लैंक चेक, प्रॉमिसरी नोट और 22 लाख रुपये के डायमंड नेकलेस सामने आने का दावा किया गया है। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी से एसआईटी का विरोध करने तथा पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की।

राहुल गांधी के बयान

संबित पात्रा ने कहा कि किस प्रकार राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के दोहरे मानदंड हैं। एक मानदंड कांग्रेस शासित राज्यों के लिए है और दूसरा मानदंड भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के लिए है। भाजपा शासित राज्यों के लिए वह तुरंत अपने युवा मोर्चा और साथी घटक दलों को भेज देते हैं, मगर कांग्रेस शासित राज्य में जब विद्यार्थियों, छात्रों और डॉक्टरों के साथ ज्यादती होती है, तो वहां पर चुप्पी साध लेते हैं। यह कहां तक चलेगा और बच्चे इसे कहां तक अफोर्ड कर पाएंगे, राहुल गांधी इसका जवाब भी दें।

-----------------------

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा ने कांग्रेस पर किस चीज का आरोप लगाया है?−
भाजपा ने कांग्रेस पर छात्रों को गुमराह करने और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा ने पेपर लीक मामलों में दोहरे मापदंड के लिए कांग्रेस को घेरा