ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशBJP का नया पताः PM मोदी बोले- भाजपा राष्ट्रभक्ति से रंगी शत प्रतिशत लोकतांत्रिक पार्टी, VIDEO

BJP का नया पताः PM मोदी बोले- भाजपा राष्ट्रभक्ति से रंगी शत प्रतिशत लोकतांत्रिक पार्टी, VIDEO

आज से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा का नया पार्टी मुख्यालय हो गया। पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर...

Narendra Modi
1/ 5Narendra Modi
Narendra Modi
2/ 5Narendra Modi
Narendra Modi
3/ 5Narendra Modi
BJP Headquarter News building
4/ 5BJP Headquarter News building
BJP Headquarter new building
5/ 5BJP Headquarter new building
नई दिल्ली। एजेंसीSun, 18 Feb 2018 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

आज से दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा का नया पार्टी मुख्यालय हो गया। पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के साथ मिलकर इस बिल्डिंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह और उनकी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समय सीमा से पहले ही इस काम बखूबी अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यालय बजट से नहीं सपने और काम करने की लगन से बनता हैं।

जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आजादी के बाद देश में हुए सभी प्रमुख जनांदोलनों का अगुआ करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि उनकी पार्टी 'राष्ट्रभक्ति से रंगी हुई शत प्रतिशत लोकतांत्रिक पार्टी' है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने यहां कहा कि आजादी के बाद देश में जितने भी आंदोलन हुए हैं, उन सारे आंदोलनों का नेतृत्व जनसंघ और भाजपा ने किया जिसका उन्हें बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रभक्ति से रंगी है और राष्ट्रहित के लिए मरने मिटने वाले असंख्य कार्यकतार्ओं के त्याग एवं तपस्या से इस पार्टी की रचना हुई है। 

मोदी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और दिवंगत सुंदर सिंह भंडारी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि आडवाणी हमेशा संगठनात्मक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का अध्ययन करते रहते थे और भंडारी भी हमेशा से कोई समझौता किए बिना संविधान के अनुसार पार्टी कैसे चले और सदस्यता कैसे बढ़े, प्रक्रियाएं कैसी हों, इसकी चिंता करते थे। 

उन्होंने कहा, 'इन्हीं चीज़ों के कारण भाजपा का आज का'पिण्ड शत प्रतिशत लोकतांत्रिक पिण्ड है।' लोकतंत्र के लिए अलग अलग क्षेत्रों में वहां के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करने की जरूरत होती है। सोचने, काम करने, निर्णय लेने और उसे लागू करने में लोकतंत्र की शिक्षा दीक्षा हमें मिली है। उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने हमें सत्ता के माध्यम से सेवा का मौका दिया है तब ये लोकतांत्रिक संस्कार बहुत काम आ रहे हैं। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने गठबंधन की राजनीति में भाजपा के योगदान की चचार् करते हुए कहा कि स्वार्थवश राजनीतिक दलों का एका होना अलग बात है, लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों और क्षेत्रीय अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लक्ष्य के साथ पार्टियों को साथ लेकर चलना दूसरी बात। इस मामले में भी भाजपा ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। 

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से साथियों को साथ लेकर गठबंधन में क्षेत्रीय आकांक्षाओं के साथ संतुलन कायम करते हुए अलग अलग दलों की ताकत को जोड़ते हुए देश की आशाओं एवं आकांक्षाओं को कैसे पूरा किया जा सकता है, यह प्रयोग भी भाजपा की श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार ने दिखाया। इसका मूल कारण हमारी सोच, विचार, संस्कार रग रग में लोकतंत्र हैं और उसी के कारण सबके साथ चलने में हम लोग यथासंभव सफलता पूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। 

मोदी ने कहा कि भाजपा का नया कायार्लय भवन ईंट- पत्थर की इमारत नहीं बल्कि यह जनसंघ के समय से हजारों लाखों कार्यकतार्ओं की अपेक्षाओं की इमारत है। उन्होंने कार्यकतार्ओं को इस मुख्यालय  की आत्मा करार देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पाटीर् कार्यकतार् यहां से संचित शक्ति देश की कोटि-कोटि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में लगायेंगे।
 
सरल नहीं थी यात्राः शाह

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनसंघ से शुरू होकर भाजपा के इस मुकाम तक पहुंचने की यात्रा सरल नहीं थी। आज पाटीर् ऐसे मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां इसके सांसदों की संख्या 330 से अधिक और विधायकों की संख्या 1400 तक पहुंच गयी है। देश के 19 राज्यों में भाजपा की प्रत्यक्ष या परोक्ष सरकारें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि देश के 694 जिलों में से 635 में भाजपा के कायार्लय बनाने का लक्ष्य तय किया गया है जिनमें से 192 जिलों में कायार्लय बन चुके हैं। 318 में भूमिपूजन हो चुका है, 125 में रजिस्ट्री हो चुकी है और सौ जिलो में कार्यालय निमार्णाधीन है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नये कायार्लय भवन में पार्टी के 19 विभागों और 11 प्रकल्पों का कामकाज करना संभव होगा। यहां से भाजपा के सभी जिला एवं प्रदेश कायार्लयों से सीधा संपर्क होगा। प्रधानमंत्री केन्द्रीय कायार्लय में बैठकर ही सभी प्रदेश की कार्यकारिणियों को संबोधित कर सकते हैं। एक सशक्त आईटी सेंटर के साथ साथ मज़बूत सोशल मीडिया केन्द्र होगा। परंपरागत मीडिया के लिए भी देश भर में प्रधानमंत्री एवं पाटीर् के प्रमुख कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखना और उसका प्रसारण करने की भी पूरी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने दावा किया कि विश्व की किसी भी राजनीतिक पाटीर् का मुख्यालय इतना बड़ा नहीं है।

मंच पर प्रधानमंत्री एवं शाह के अलावा आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन, जहाजरानी एवं जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी उपस्थित थीं। वित्त मंत्री अरुण जेटली सऊदी अरब की यात्रा पर गए हैं। बाद में मोदी ने शिलापट्ट के अनावरण के साथ मुख्यालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान आडवाणी और डॉ. जोशी को अपने पास बुलाकर उनसे भी शिलापट्ट का अनावरण कराया। प्रधानमंत्री एवं अन्य नेताओं ने बाद में बहुमंजिले मुख्यालय का अवलोकन भी किया।

करीब आठ हजार वर्गमीटर या लगभग एक लाख 70 हजार वर्गफुट भूभाग में फैले मुख्यालय में तीन ब्लॉक हैं। इस इमारत का शिलान्यास मोदी ने ही 18 अगस्त 2016 को रक्षा बंधन के पर्व पर किया था। मुख्यालय को सभी प्रकार की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है। मुख्यालय का 70 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र है। यहां डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर वाई-फाई और वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। 

बेसमेंट में दो फ्लोर की पार्किंग व्यवस्था की गयी है, जिसमें एक साथ कम से कम 300 वाहन पार्क किये जा सकते हैं। इस मुख्यालय में सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति की भी वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है। इतना ही नहीं वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से भी इस इमारत को सुसज्जित किया गया है।

ये है खासियत

बीजेपी का नया मुख्यालय 2 एकड़ की जमीन पर निर्मित किया गया है। इसमें 400 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस रूम, ऑफिल, सेमीनार रूम और स्क्रीनिंग रूम बनाया गया है। इसके अलावा बिल्डिंग में सोलर पैनल और बायो टॉयलेट भी बनाए गए हैं। साथ ही अंडरग्राउंड पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 

नई बिल्डिंग कमल की थीम पर बनी है। परिसर में कमल की थीम वाला एक तालाब भी बनाया गया है। नए मुख्यालय के परिसर में लाल रंग की तीन बिल्डिंग बनाई गई हैं। पार्टी के अधिकारियों, सचिवों और कार्यकर्ताओं के लिए कमरे बनाए गए हैं, ताकि सब आपस में समन्वय बनाकर अच्छे से काम कर सकें। साथ ही एक स्टूडियो भी बनाया गया है ताकि नेता वहीं से टीवी डिबेट में हिस्सा ले सकें। 

पर्यावरण का ध्यान रखते हुए इस मुख्यालय का निर्माण किया गया है। परिसर के सभी 70 कमरों में वाई-फाई की व्यवस्था की गई है। तीनों बिल्डिंग में कॉन्फ्रेंस हॉल, रिसर्च रूम, डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई है। रेन वॉटर हारवेस्टिंग की भी व्यवस्था है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें