ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहाराष्ट्र के लिए कल आ सकती है बीजेपी की पहली सूची

महाराष्ट्र के लिए कल आ सकती है बीजेपी की पहली सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने यहां जानकारी दी। प्रदेश में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं। सूत्र ने...

महाराष्ट्र के लिए कल आ सकती है बीजेपी की पहली सूची
एजेंसी ,मुंबई।Sat, 28 Sep 2019 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सत्ताधारी भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर सकती है। पार्टी के एक सूत्र ने यहां जानकारी दी। प्रदेश में 21 अक्तूबर को चुनाव होने हैं।

सूत्र ने कहा,राज्य नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पर चर्चा किए जाने के बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल रविवार को दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि टिकट पाने के इच्छुक कुछ लोगों ने पहले ही सरकारी कार्यालय से नामांकन पत्र ले लिए हैं। नामांकन भरने की आखिरी तारीख चार अक्तूबर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें