सेवा संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और सेवा-संकल्प को जन जन तक पहुँचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने सिकरिया में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

जहानाबाद, निज संवाददाता। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों और उनके सेवा-संकल्प को जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा जिले के सिकरिया में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी गई। सिकरिया पार्टी जिला कार्यालय में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में प्रदेश से किसान मोर्चा के जहानाबाद जिला प्रभारी नरेंद्र तिवारी एवं पटना ग्रामीण के महामंत्री नीरज तिवारी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि 17 सितंबर 17 अक्तूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के तहत सेवा सुशासन जन भागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जानकारी दिया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन जन कल्याणकारी कार्यों और सेवा भावना को जनता तक पहुंचाना है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज कुमार,जिला उपाध्यक्ष शिववचन सिंह,उदय शर्मा,अशोक कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।


