गिरिडीह को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह जिले में कमजोर मॉनसून और धान की रोपाई में बाधा के कारण संभावित सुखाड़ की स्थिति को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से गिरिडीह को सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने और किसानों को राहत पैकेज देने की मांग की है।

गिरिडीह को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग

जमुआ। लगातार कमजोर मॉनसून और खेतों में धान की रोपाई प्रभावित होने से गिरिडीह जिले में संभावित सुखाड़ की स्थिति को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गहरी चिंता जताई है। शनिवार को किसान भवन, कुसैया में आयोजित एक अनौपचारिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से गिरिडीह जिले को सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता साहेब महतो व संचालन डॉ. अजय सिंह कर रहे थे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि 15 अगस्त तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई और खेतों में धान की रोपाई पूरी नहीं हो सकी, तो जिले के किसानों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकांश किसानों ने अपनी जमा-पूंजी खर्च कर बीज खरीदे हैं तथा खेतों की जुताई भी करा ली है, लेकिन समय पर बारिश नहीं होने से उनकी मेहनत और निवेश दोनों पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की वास्तविक स्थिति का तत्काल सर्वे कर राहत पैकेज उपलब्ध कराने तथा गिरिडीह को अविलंब सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने स्वीकार किया कि कुछ कारणों से संगठनात्मक गतिविधियां कुछ समय से प्रभावित रही थीं, लेकिन अब सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही राज्य एवं केंद्र में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चन्द्रमोहन प्रसाद ने कहा कि गिरिडीह जिले के किसान पूरी तरह वर्षा आधारित खेती पर निर्भर हैं। लगातार कम बारिश के कारण खेत सूखे पड़े हैं और किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने राज्य सरकार से बिना देर किए जिले की स्थिति का आकलन कर गिरिडीह को सुखाड़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, किसानों को राहत पैकेज देने, कृषि ऋण में राहत तथा फसल क्षति का उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में देवनन्दन साव, रविन्द्र यादव, भगवान दास मोदी, देवेन्द्र प्रसाद वर्मा, बाबू मनी सिंह, अनन्त साव, सतेन्द्र हाजरा, सुभाष सिंह, थम्मी यादव, कैलाश प्रसाद साव, प्रकाश सेठ, विनय शर्मा, अंजन सिन्हा, जय प्रकाश यादव, बाबूचन्द यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।