अयोध्या 12

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

बूथ स्तर पर नियमित सम्पर्क व जनसंवाद पर भाजपा का जोर- भाजपा प्रदेश मंत्री व महानगर प्रभारी ने हर मतदाता से सम्पर्क के लिए कहा - विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है भाजपा, जिला बैठक में कई विषयों...

 अयोध्या 12

बूथ स्तर पर नियमित सम्पर्क व जनसंवाद पर भाजपा का जोर - भाजपा प्रदेश मंत्री व महानगर प्रभारी ने हर मतदाता से सम्पर्क के लिए कहा

- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है भाजपा, जिला बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा

फोटो-9 जिला बैठक में सर्किट हाउस में प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह का स्वागत करते भाजपा नेता

अयोध्या, संवाददाता। सर्किट हाउस सभागार में भाजपा महानगर की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी शिवभूषण सिंह ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ ही क्षेत्र में नियमित संपर्क और जनसंवाद बढ़ाने पर जोर दिया。

संगठन को मजबूत करने की दिशा

शिवभूषण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित करें और प्रभावशाली लोगों से संवाद कर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के साथ सरल ऐप पर भी नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।

कार्यकर्ताओं की भूमिका

बूथ स्तर पर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा हुई। कार्यकर्ताओं को बूथ बैठकों के बाद मतदाता सूची का अध्ययन करने और क्षेत्र में आवश्यकतानुसार जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

2027 का चुनाव

भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन की तैयारियां लगातार आगे बढ़ाई जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां निभाते हुए जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना होगा। इस बीच सर्किट हाउस में पहुंचकर सुप्रीत कपूर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, क्षेत्रीय मंत्री काशीराम, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलापंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, तिलकराम मौर्या, बालकष्ण वैश्य, शशिप्रताप सिंह, हरभजन गौड, रीना द्विवेदी, शिवम शुक्ला, विपिन सिंह, स्वाती सिंह, गरिमा मौर्या सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा की जिला बैठक में किस विषय पर चर्चा की गई?−
भाजपा की जिला बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर चर्चा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअयोध्या 12