ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश पटना साहिब से टिकट कटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसे दिया जवाब

पटना साहिब से टिकट कटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसे दिया जवाब

Shatrughan Sinha Dropped from poll race: बिहार एनडीए ने शनिवार को उम्मीदवार को सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में बीजेपी के पटनासाहिब से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं था। बीजेपी ने उनकी जगह...

 पटना साहिब से टिकट कटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसे दिया जवाब
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 24 Mar 2019 10:32 AM
ऐप पर पढ़ें

Shatrughan Sinha Dropped from poll race: बिहार एनडीए ने शनिवार को उम्मीदवार को सूची जारी कर दी। इस लिस्ट में बीजेपी के पटनासाहिब से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं था। बीजेपी ने उनकी जगह पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। वहीं वर्तमान सांसद शत्रुघ्न  सिन्हा कमल खिलाने की बजाय इस बार महागठबंधन के लिए वोट मांगते नजर आएंगे, हालांकि वे किसी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसकी घोषणा बाकी है। लेकिन टिकट कटने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने सात ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है।   

शत्रुघ्न सिन्हा ने पहले ट्वीट में लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र करते हुए लिखा है कि उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष को टिकट दिया है। लेकिन उनकी छवि या व्यक्तित्व का कोई आडवाणी से कोई मुकाबला नहीं है। यह जानबूझकर किया गया है और देश के लोगों के साथ अच्छा नहीं हुआ है।

पश्चिमी UP में कांग्रेस ने गठबंधन के लिए खड़ी की मुश्किलें, जानिए कैसे

दूसरे ट्वीट पर शत्रुघ्न ने कहा है कि उनकी छवि पिता की तरह है। कोई भी उनके साथ ऐसा करने की मंजूरी नहीं दे सकता है। उन्होंने आगे कहा है कि आपने और आपके लोगों ने मरे साथ जो किया है, वह सहनीय है। क्योंकि मैं आप लोगों को जवाब देने में सक्षम हूं। 

उन्होंने कहा कि न्यूटन के तीसरे नियम को याद रखें, हर क्रिया की एक समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। और मैं वापस जवाब करने में सक्षम हूं। लेकिन आपने आदरणीय यशवंत सिन्हा जी के साथ ये शुरू किया और उसके बाद में अरुण शौरी के साथ किया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी जी आखिरी हैं लेकिन अंतिम नहीं। उन्होंने कहा कि अखिरी ट्वीट पर कहा कि लोग इस वक्त को देख रहे हैं। यह सिर्फ एक आदमी को दिखाने के लिए किया जा रहा है और दो पुरषों वाली सेना कंपनी द्वारा यह हो रहा है। लॉन्ग लीव श्री आडवाणी जी! जय हिन्द!

जितिन प्रसाद लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

दो चुनावों से फिल्मी सितारों के बीच मुकाबला  
किसी जमाने में पार्टी के स्टार प्रचारक रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से जीता था। परिसीमन के बाद हुए चुनाव में पटना के लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति बदली। उसके बाद 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनपर भरोसा जताया था। तब उन्होंने राजद के विजय कुमार को एक लाख 49 हजार 779 मतों से पराजित किया था। कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेता शेखर सुमन को 61308 वोट मिले थे। उसके बाद मोदी लहर में हुए चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा ने भोजपुरी अभिनेता किशोर कुणाल को दो लाख बीस हजार से ज्यादा मतों से पराजित किया था। 

वर्ष 2014 का परिणाम : 
शत्रुघ्न   सिन्हा, भाजपा-485905 (विजेता)
कुणाल सिंह, कांग्रेस-220100 (उपविजेता)
गोपाल प्रसाद सिन्हा, जदयू-91024

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें