विधानसभा चुनाव नजदीक, कार्यकर्ता लोगों से करें संवाद
मैनपुरी। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी अनिल चौधरी और जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने प्रदेश

भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी अनिल चौधरी और जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम की समीक्षा की और उन्होंने सीधे-सीधे कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की जानकारी ली। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे आलोक गुप्ता ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया। सच्चा सम्मान तभी होगा जब कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की चारों सीटें जिताने का काम करेंगे।
जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने के लिए कहा। मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्रों पर बैठक करें। शक्ति केंद्र के संयोजक बूथ स्तर पर बैठके करें। विधानसभा चुनाव का समय बहुत नजदीक है। उन्होंने कहा संगठन वही मजबूत होता है जिसका बूथ मजबूत होता है।


