भाजयुमो महामंत्री को किया पदमुक्त
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार ने भाजयुमो मंडल महामंत्री संजीव दुबे को सोशल मीडिया पर बंगाली समाज के प्रति अपशब्द कहने के आरोप में पदमुक्त किया। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर विरोध किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया।

शक्तिफार्म। भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्तिफार्म गोविंद तालुकदार ने भाजयुमो मंडल महामंत्री संजीव दुबे को पदमुक्त किया गया है। संजीव दुबे पर सोशल मीडिया में बंगाली समाज के प्रति अपशब्द कहने का आरोप है। सोशल मीडिया पर विरोध दर्ज होने पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने संजीव दुबे को पदमुक्त कर दिया।

