जनता के फैसले पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस: अभय सिंह

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

भाजपा जमशेदपुर के प्रवक्ता अभय सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं का आरोप चुनाव आयोग पर लगा रही है। उन्होंने कांग्रेस से आत्ममंथन करने की अपील की और चुनावी असफलताओं पर चर्चा की। उन्होंने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठ के आरोप भी उठाए।

जनता के फैसले पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस: अभय सिंह

जमशेदपुर। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता हुई। भाजपा प्रवक्ता अभय सिंह ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लगातार जनसमर्थन खो रही कांग्रेस अपनी राजनीतिक विफलताओं का ठीकरा चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर फोड़ रही है। अभय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने राजनीतिक इतिहास पर आत्ममंथन करना चाहिए। लगातार मिल रही चुनावी असफलताओं पर भी सोचना चाहिए। कई राज्यों में कांग्रेस दशकों से सत्ता से बाहर है। हर चुनाव के बाद वोट चोरी का आरोप लगाना गलत है। यह जनता के जनादेश पर सवाल खड़ा करने जैसा है।

चुनाव आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है। उसका दायित्व लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा सहित विभिन्न चुनावों का संचालन करना है। उन्होंने बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठ के आरोपों को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र में तीन अफगानी नागरिकों से जुड़े वोटर आईडी कार्ड मिलने का उल्लेख किया। इस मामले की जांच का भी जिक्र किया। मौके पर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी थे। वरिष्ठ भाजपा नेता अंजन सरकार भी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजनता के फैसले पर सवाल उठाना बंद करे कांग्रेस: अभय सिंह