सैफुद्दीन सोज के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सैफुद्दीन सोज के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा--------------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताभाजपा ने जम्मू कश्मीर के कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए...

 सैफुद्दीन सोज के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

सैफुद्दीन सोज के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा की प्रतिक्रिया

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता

भाजपा ने जम्मू कश्मीर के कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए उसे देश विरोधी करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के लिए संप्रभुता की बात करने वाले सोज को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को अपनी स्थिति साफ करना चाहिए कि क्या वह इसका समर्थन करती है या फिर सोज के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

राहुल गांधी पर कटाक्ष

त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपनी चिर-परिचित शैली में विदेश से लौटें और कोई भारत विरोधी बयान न आये ये कैसे संभव है। उनके भारत लौटते ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज़ का अत्यंत निंदनीय भारत विरोधी बयान सामने आया। सोज़ ने कहा कि जम्मू काश्मीर का मामला केवल राज्य का दर्जा या धारा 370 की बहाली का नहीं, बल्कि दाखिली खुदमुख्तारी अर्थात संप्रभुता का है। उन्होंने इसे मुस्लिम बहुल राज्य होने और मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण अपनी शर्तों पर भारत के साथ रहने जैसे और अत्यंत घातक आधार से भी जोड़ा।

कांग्रेस की स्थिति पर सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने इस मामले पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया कि क्या यह कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक लाइन है? यदि नहीं, तो क्या कांग्रेस पार्टी इस बयान का स्पष्ट खंडन करते हुए सैफुद्दीन सोज़ के विरुद्ध कार्रवाई करेगी? त्रिवेदी ने कहा है कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती, तो यह माना जाएगा कि देश के अंदर किसी राज्य की ख़ुदमुख़्तारी अर्थात् संप्रभुता की बात करके देश के टुकड़े करने वाला यह बयान कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक रुख है।

---------------------------------

सामान्य प्रश्न

भाजपा ने सैफुद्दीन सोज के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा ने सैफुद्दीन सोज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए उसे देश विरोधी करार दिया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।