यूपी कांग्रेस में नई नियुक्तियों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने घेरा
अपडेट-1 नोट--पहले यह खबर ‘मच्छार मामले में गांधी परिवार की ‘चुप्पी’ पर भाजपा ने उठाए

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आराधना मिश्रा और इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और विपक्षी पार्टी के गांधी परिवार के बीच कितना बड़ा अंतर आ गया है। उन्होंने कहा कि शांति और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने इमरान मसूद को पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। मसूद अपने उस बयान के लिए बदनाम हैं, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को अपनी यूपी यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जिन्होंने एक बार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने से रोका था और उनसे इसके बजाय कांग्रेस जिंदाबाद का नारा लगाने को कहा था।

