डीयू में एबीवीपी की जीत विश्वास और राष्ट्रवाद का प्रतीक: आदित्य
हिन्दुस्तान, रांची
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डीयू) चुनाव में एबीवीपी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने इसे युवाओं के विश्वास और राष्ट्

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने इसे युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताते हुए कहा कि छात्रों ने भ्रम फैलाने वाली देशविरोधी ताकतों और नकारात्मक राजनीति को खारिज कर दिया है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश का युवा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता देता है, जिसका यह जनादेश स्पष्ट संकेत है।


