Hindi NewsIndia Newsbjp comments on kcr new party launch said like putting lipstick on pig - India Hindi News
 केसीआर की राष्ट्रीय पार्टी पर भाजपा का तंज, नाम बदलना सुअर को लिप्स्टिक लगाने जैसा

केसीआर की राष्ट्रीय पार्टी पर भाजपा का तंज, नाम बदलना सुअर को लिप्स्टिक लगाने जैसा

संक्षेप:

तेलंगाना में भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने केसीआर की राष्ट्रीय पार्टी भारत राष्ट्र समिति पर तंज कसते हुए कहा है कि इस तरह नाम बदलना उसी तरह है जैसे कि सुअर को लिप्स्टिक लगाना।

Oct 05, 2022 07:30 pm ISTAnkit Ojha एजेंसियां, हैदराबाद
share Share
Follow Us on

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च की है। राज्य में भाजपा इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने इसका मजाक उड़ाते हुए कहा है कि केसीआर का नई पार्टी बनाना वैसे ही है जैसे कि सुअर लिप्स्टिक लगाना। बता दें कि केसीआर ने अपनी तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति रख दिया है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि पार्टी के झंडे पर पहले की ही तरह कार का निशान रहेगा। वहीं इसकी आउटलाइन भारत के नक्शे की तरह की है। केसीआर की राष्ट्रीय पार्टी लॉन्च के बाद उनके बेटे केटीआर को जवाब देते हुए बंदी संजय कुमार ने कहा, टीआरएस से नाम बदलकर बीआरएस करना सुअर को लिप्स्टिक लगाने जैसा है। उन्होंने कहा, केटीआर कह रहे हैं कि उनके पिता गेमचेंजर होने वाले हैं लेकिन वह तो नेम चेंजर बन गए। 

केटीआर भारत राष्ट्र समिति पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वहीं तेलंगाना में भाजपा के प्रवक्ता के कृष्ण सागर राव ने कहा, जो पार्टी राज्य में ही संकट का सामना कर रही है और वित्तीय संकट से जूझ रही है, उसको राष्ट्रीय पार्टी बनाना बेकार का काम है। उन्होंने कहा, मुझे आश्चर्य है कि आखिर टीआरएस से नाम बदलकर बीआरएस कर देने से कोई पार्टी राष्ट्रीय पार्टी कैसे हो सकती है। किसी पार्टी के पास हर राज्य में अच्छा समर्थन होना चाहिए तभी वह राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है। 

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।