कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

सुलतानपुर, संवाददाता भारत विभाजन की त्रासदी में मारे गए एवं विस्थापित लाखों लोगों की

कांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल

सुलतानपुर, संवाददाता भारत विभाजन की त्रासदी में मारे गए एवं विस्थापित लाखों लोगों की स्मृति में भाजपा ने शुक्रवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने पंजाबी कॉलोनी स्थित विभाजन विभीषिका स्मृति स्मारक पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का आयोजन

इसके बाद गुरुद्वारा से रामनरेश त्रिपाठी सभागार तक गुरू नानक विद्यालय के बच्चों के साथ मौन जुलूस निकाला गया। सभागार में अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान विस्थापित परिवारों का सम्मान एवं संगोष्ठी भी आयोजित हुई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह लोगों के संघर्ष और बलिदान की दर्दनाक स्मृति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्तालोलुपता और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश के विभाजन का रास्ता प्रशस्त किया। 1947 में सत्ता के लिए लिए गए उस निर्णय की कीमत 15 लाख निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवाकर और करोड़ों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर चुकानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह दिवस इतिहास के काले अध्याय से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। उधर, ओदरा स्थित एसके प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 'भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक विशेष छात्र श्रृंखला (मानव श्रृंखला) के माध्यम से 'अखंड भारत' का विशाल एवं भव्य मानचित्र बनाया।

मौन पद यात्रा

विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर गुरूद्वारा साहिब से शाहगंज चौराहा तथा डाकघर चौराहा होते हुए पं. राम नरेश त्रिपाठी परिसर तक विभाजन विभीषिका पीड़ितों की स्मृति में मौन पद यात्रा निकाली गयी। अतिथिगणों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जनप्रतिनिधियों ने विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जनसामान्य तथा गुरूनानक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सभागार में डॉक्यूमेंट्री फिल्म का एलईडी के माध्यम से किया अवलोकन, विभाजन से प्रभावित विस्थापित परिवारों को सम्मानित किया गया। ओदरा स्थित एसके. प्रेसीडेंसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 'भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक विशेष छात्र श्रृंखला (मानव श्रृंखला) के माध्यम से 'अखंड भारत' का विशाल एवं भव्य मानचित्र बनाया। मोतिगरपुर संवाद के अनुसार क्षेत्र के रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभ भाई इंटर कॉलेज दियरा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के की एक दिन पूर्व सैकड़ो की संख्या में एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा दियरा-लंभुआ मार्ग से होते हुए दियरा बाजार चौक पहुंची। जहां से दियरा चौराहा मार्ग, मोतिगरपुर मार्ग से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पर पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट और छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लहराते हुए गगन भेदी देशभक्ति तारों के साथ पूरे उत्साह में दिखाई दिए। तिरंगा यात्रा का बाजार वासियों ने जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सैन्य अधिकारी दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य हवलदार सिंह, निखिल श्रीवास्तव, अमरेंद्र यादव, रविंद्र सिंह, जय राज पांडेय, दिग्विजय सिंह यादव, विजय मिश्र, तुलसीराम दूबे, अरविंद सिंह व राजेश सिंह आदि मौजूद रहे ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कब मनाया?−
भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस शुक्रवार को मनाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस की सत्तालोलुपता ने देश को दी विभाजन की त्रासदी : संगम लाल