दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे नए भारत की रफ्तार का सबूत है : नवीन
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की प्रशंसा की, इसे नए भारत की महत्वाकांक्षा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेसवे ने यात्रा समय को तीन घंटे से 45 मिनट में बदल दिया है, जो विकास के बड़े विज़न की वास्तविकता दिखाता है। यह प्रोजेक्ट लाखों यात्रियों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की तारीफ की। उन्होंने इसे नए भारत की रफ्तार और महत्वाकांक्षा का एक मजबूत उदाहरण बताया। नितिन नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा के समय में भारी कमी ने विकास के एक बड़े विजन को हकीकत में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ सड़क मार्ग से यात्रा करते समय, मैंने खुद अनुभव किया कि कैसे एक विजन को सच में हकीकत में बदला जा सकता है। जिस सफर में पहले तीन घंटे से ज्यादा समय लगता था, उसे अब आसानी से सिर्फ 45 मिनट में पूरा किया जा सकता है।
नवीन ने कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बना 14-लेन वाला एक्सप्रेसवे लाखों यात्रियों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।


