सिद्धू के सलाहकारों के बयान पर नड्डा ने सोनिया को घेरा, कहा- कश्मीर-पाक पर आपकी भी वही सोच

सिद्धू के सलाहकारों के बयान पर नड्डा ने सोनिया को घेरा, कहा- कश्मीर-पाक पर आपकी भी वही सोच

संक्षेप:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कश्मीर और पाकिस्तान के संबंध में पंजाब के कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष...

Aug 24, 2021 07:38 pm ISTDeepak Mishra भाषा, नई दिल्ली,
share

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कश्मीर और पाकिस्तान के संबंध में पंजाब के कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए विवादित बयानों के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया है। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा । नड्डा ने कहा कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसकी चुप्पी को कांग्रेस नेताओं के बयान का समर्थन माना जाएगा। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) August 24, 2021

ट्वीट में पूछा सवाल 
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा कि पंजाब कांग्रेस के उन नेताओं का ताजा बयान जिन्हें राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का संरक्षण है, निंदनीय है। वह लगातार गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं और यह राष्ट्रीय सुरक्षा पर गहरा असर डालने वाला है। उल्लेखनीय है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने कथित तौर पर दावा किया था कि कश्मीर, कश्मीरी लोगों का देश है जबकि उनके एक अन्य सलाहकार प्यारे लाल गर्ग ने पाकिस्तान की आलोचना करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की निंदा की है। 

पार्टी के अंदर भी हो रहा है विरोध
नड्डा ने कहा कि मैं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करता हूं कि वह स्पष्ट तौर पर बताए कि क्या वह पंजाब कांग्रेस के नेताओं की ओर से कश्मीर और पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयानों का समर्थन करता है? इस मामले पर उसकी चुप्पी को ऐसे आपत्तिजनक बयानों के समर्थन के रूप में देखा जाएगा। सिद्धू के सलाहकारों की विवादित टिप्पणियों का कांग्रेस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सिंह और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दोनों की उनकी टिप्पणियों के लिए निंदा की है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।