पीएम के जन्मदिन पर भोजपुर में 11 सार्वजनिक स्थानों पर होगा दीपोत्सव
भाजपा की भोजपुर इकाई 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस दौरान 11 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। यह कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है।

आरा, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की भोजपुर इकाई की ओर से जिले के 11 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत
भाजपा की ओर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इस दौरान शाम सात बजे पार्टी नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम लोग दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे।
स्थान और आयोजन
कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि आरा रेलवे स्टेशन, विश्वविद्यालय परिसर, वीर कुंवर सिंह पार्क, आरा-मोहनिया फोरलेन, भाजपा जिला कार्यालय, पीरो स्टेशन, बिहिया स्टेशन, बबुरा गंगा पुल, जगदीशपुर किला और अगिआंव समेत 11 स्थानों पर दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बूथ से जिला स्तर तक कार्यकर्ता एवं लाभार्थी अपने घरों में भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देंगे।
सेवा संकल्प अभियान
जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। संचालन महामंत्री संतोष चंद्रवंशी और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम संयोजक एवं सह संयोजक मौजूद रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा,अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,सूर्यकांत पांडेय, राजकुमार कुशवाहा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत कुमार, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, जिला मंत्री प्रतीक राज,कोषाध्यक्ष सुनील.कुमार, कार्यालय प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,धीरज सिंह और अन्य थे।

