प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 125 दीप जलाकर की दीर्घायु की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने ‘मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 वर्ष सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ‘एक दिया आशीर्वाद के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने 125 दीप जलाकर मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की। इस कार्यक्रम में भाजपा के अन्य नेता भी शामिल हुए और प्रधानमंत्री की सेवा को सराहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से ‘मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक 25 वर्ष सेवा संकल्प’ अभियान के तहत ‘एक दिया आशीर्वाद के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कालिका विहार स्थित मां काली मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने 125 दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। वहीं, निगम क्षेत्र के मछली पट्टी में वार्ड पार्षद अमर कुमार स्वर्णकार के नेतृत्व में 121 दीप प्रज्वलित किए गए। भाजपा प्रदेश सह संयोजक अर्चना सिंह के नेतृत्व में भी दीप जलाए गए। जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि दीप जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के प्रतीक हैं। मौके पर राजेश घोषाल, बिनोद सिंह राठौड़, बबीता देवी, गुलाब महतो सहित अन्य मौजूद थे।


