धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर खटीमा में सुंदरकांड का पाठ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया और राहगीरों के लिए प्याऊ भी लगाया गया। भाजपा नेताओं ने धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उत्तराखंड सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष दान सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल भी विकास और जनविश्वास के लिए याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश को नई पहचान मिली है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जाधारी किशन सिंह किन्ना, वरिष्ठ नेता नवीन बोरा, हिमांशु बिष्ट, गोपाल बोरा, नंदन सिंह खड़ायत, रविश भटनागर, अमित पांडे, संतोष गौरव, मनोज शाही, प्रकाश आर्य सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


