तालकटोरा स्टेडियम में कलश वितरण कल
By Ashish Singh
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली में 650वीं गुरु रविदास जयंती समारोह में भाजपा तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमें गुरुदेव की जन्मस्थली वाराणसी से लाए गए मिट्टी के कलशों का वंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मुख्य अतिथि होंगे और भजनों की प्रस्तुति भी होगी।

नई दिल्ली, प्र.सं.। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपा की ओर से तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें उनकी जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई मिट्टी के कलशों का वंदन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के सभी 14 जिलों में वितरण के लिए रवाना किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल गिहारा ने कहा कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे। कार्यक्रम में संत गुरु रविदास महाराज की महिमा के भजनों की प्रस्तुति भी होगी।
ये भी पढ़ें: तालकटोरा स्टेडियम में कल होगा कलश वितरण


