देवभूमि में काम करना मेरा सौभाग्य:बांसुरी स्वराज
फोटो धर्मपुर विधानसभा में आंगन का उत्सव के रुप में मनाया सेवा संकल्प अभियान देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर द्वारा शनिवार को धर्मपुर विधानसभा

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा महानगर द्वारा शनिवार को धर्मपुर विधानसभा के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में सेवा संकल्प अभियान को 25 साल सेवा के आंगन का उत्सव के रुप में मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि देवभूमि में आकर काम करना वह अपना सौभाग्य मानती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना और इस सपने को पूरा करना हरेक भारतीय का कर्तव्य होना चाहिए। विकसित भारत की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ जो माताओं बहनों को समान अधिकार की पैरवी करता है।
केन्द्र सरकार के प्रयासों से मातृशक्ति के जीवन में अनेक बदलाव आए हैं। जहां तक उत्तराखंड की बात है तो यहां की महिलाएं समाज में अपनी कमर्ठता की वजह से एक अलग स्थान रखती हैं। विधायक विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी विचार व्यक्त किए।

