श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर त्यूणी में कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी त्यूणी मंडल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती सेवा पखवाड़े के रूप में मनाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत चौहान ने मुखर्जी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुखर्जी जी का देश की एकता और अखंडता में असीम योगदान रहा और उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने का संकल्प लिया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर त्यूणी में कार्यक्रम का आयोजन

त्यूणी। भारतीय जनता पार्टी त्यूणी मंडल की ओर से आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में रविवार त्यूणी मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान श्यामा प्रसाद के जीवन और राष्ट्र के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भारत चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देश के लिए अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी जी एक महान शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और प्रखर राष्ट्रवादी नेता थे।

देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे" का नारा दिया। इसी संकल्प के लिए उन्होंने प्रजा परिषद आंदोलन का नेतृत्व किया और देश की एकता की नींव रखी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।