भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बड़ौत में भाजपा द्वारा 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता राजा वर्मा ने मोदी सरकार की 12 वर्षों में ऐतिहासिक फैसले और विकास की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बिजली, सड़क, तीन तलाक की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण को सरकार की प्रमुख सफलताएँ बताया।

भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

बड़ौत। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा बड़ौत में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक फैसले और विकासात्मक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिजली, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया है। राजा वर्मा ने तीन तलाक की समाप्ति, धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. अमित राणा ने कहा कि मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने व संचालन जिला मंत्री अंकित लपराना ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं जिला अभियान संयोजक शिवेंदु दत्त शर्मा, एडवोकेट विनोद जैन, कुलबीर सिंह, जितेंद्र नैन, रवि वत्स, राजीव तोमर, डॉ. जितेंद्र मलिक, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।