केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जश्न

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने जमशेदपुर में 'सबका साथ, सबका विकास' कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर और पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। भाजपा नेता गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया जश्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को टुइलाडूंगरी स्थित गुरुद्वारा हॉल में सबका साथ, सबका विकास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात और जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह गिल के नेतृत्व में चूना शाह बाबा मजार पर चादरपोशी से हुई। इसके बाद गुरुद्वारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष अरदास की गई।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने केंद्र सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम का संचालन तरसेम सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन बलजीत सिंह ने दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें