संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के लिए खतरा बन रहे हैं राहुल गांधी - भाजपा
संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के लिए खतरा बन रहे हैं राहुल गांधी - भाजपा---------------------------------सर्वोच्च न्यायालय में अशोभनीय दृश्य के लिए की निंदा-------------------------नईदिल्ली। विशेष...

संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के लिए खतरा बन रहे हैं राहुल गांधी - भाजपा-------------------------------- -सर्वोच्च न्यायालय में अशोभनीय दृश्य के लिए की निंदा
-------------------------
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
भाजपा का राहुल गांधी पर आरोप
भाजपा ने सर्वोच्च न्यायालय तक प्रदर्शन करने गए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के आचरण पर करारा हमला बोलते हुए कहा है कि वह भारत की संवैधानिक संस्थाओं और भारत के संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि देश को अराजकता की आग में झोंकने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार राहुल गांधी और उनके साथियों के द्वारा आज दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय में जिस प्रकार का अशोभनीय दृश्य दिखाया गया, इसकी भारत के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है।
न्यायालय और इस्तीफे की मांग पर बयान
त्रिवेदी ने कहा है कि इस प्रकार हुजूम लेकर न्यायालय को प्रभावित करना, आतंकित करना, किसी भी नेता विपक्ष ने नहीं किया है। राहुल गांधी के उतरकर दूसरी तरफ भागकर,अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को ब्रेक करते हुए दूसरे गेट से अंदर जाने का प्रयास,दर्शाता है कि या तो वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं या संदिग्ध शक्तियों के द्वारा इस सीमा तक संचालित हैं कि वह किसी भी हद तक नीचे गिरने को तैयार हैं, ताकि भारत की सड़कों पर अव्यवस्था दिख सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केरल इकाई के द्वारा एक्स पर एक अत्यंत निम्न पोस्ट किया गया है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए ‘डियर सूर्यकांत’ जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा गया है कि आप इस्तीफा दे दो और यह कहा गया है कि लॉ एंड ऑर्डर आपके बस का नहीं है, तो आप इस्तीफा दे दो। हम नया नियुक्त कर लेंगे। करोड़ों-करोड़ देशवासियों को समझना चाहिए कि लॉ एंड ऑर्डर वैसे भी न्यायालय का विषय नहीं रहता। इससे साफ हो गया है कि इन्हें पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहिए था, फिर गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा चाहिए था, फिर प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा चाहिए था, अब इन्हें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का इस्तीफा चाहिए।
---------------------------------

