विपक्षी दलों के आंदोलन से व्यापारिक गतिविधियां हो रहीं प्रभावित-भाजपा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया है कि उनके आंदोलन के कारण देश का राजनीतिक माहौल और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान विरोध प्रदर्शनों से बाजार की गतिविधियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

 विपक्षी दलों के आंदोलन से व्यापारिक गतिविधियां हो रहीं प्रभावित-भाजपा

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त के विरोध में आंदोलन को लेकर भाजपा ने विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इनके आंदोलन की वजह से देश के राजनीतिक माहौल के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, वाम दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और तृणमूल कांग्रेस समेत विपक्षी दल राजनीतिक कारणों से एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। इनके आंदोलन से दिल्ली में जुलाई का पूरा महीना व्यापार के लिहाज से प्रभावित रहा था। अब दोबारा शुरू हुए प्रदर्शन से आगामी व्यापारिक सीजन पर प्रभाव पड़ सकता है।मल्होत्रा

ने कहा कि त्योहारी सीजन व्यापारियों के लिए वर्ष का महत्वपूर्ण समय होता है और इस दौरान बाजारों में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचते हैं। ऐसे में विरोध प्रदर्शनों से बाजारों की सामान्य गतिविधियां प्रभावित होने का डर है। उनके अनुसार, कई व्यापारिक संगठन इस स्थिति को लेकर भाजपा के संपर्क में हैं और आंदोलन का विरोध कर रहे हैं।----

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविपक्षी दलों के आंदोलन से व्यापारिक गतिविधियां हो रहीं प्रभावित-भाजपा