भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बस्ती में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किए जाने पर कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत से आएगी। उन्होंने सपा की आलोचना की और बताया कि सपा ने अपनी पहचान बदली है। उनके स्वागत में कई नेता शामिल थे।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का बस्ती पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे गोरखपुर क्षेत्र में प्रवास पर हैं और बस्ती आए थे। उनका बड़ेवन के पास स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रकाश पाल ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत से आ रही है। उन्होंने सपा की आलोचना की और कहा कि बदनामी के चलते सपा ने अपना ब्रांड बदलकर पीडीए कर दिया है। हमें इन राम विरोधियों के झांसे में नहीं आने वाले हैं। स्वागत करने वालों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन लाल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल चौधरी, ब्रह्मदेव यादव, सूर्यप्रकाश सोनी, प्रभात सोनी, ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज ठाकुर, विनय यादव, दीपक सोनी, मोहन सेठ, मनोज चौधरी, सतीष सोनकर, अमरदीप पांडेय, अभिषेक पटेल, संदीप कन्नौजिया, सचिन मिश्रा, राना तिवारी, संजय कसौधन आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।