कांग्रेस, टीएमसी के लिए वोट बैंक की राजनीति अहम : भाजपा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में समान नागरक संहिता (यूसीसी) का समर्थन किया है, इसे महिलाओं के सशक्तिकरण का एक जरिया बताया। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस महिलाओं से ज्यादा वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। शहजाद पूनावाला ने कहा कि यूसीसी संविधान का हिस्सा है और इसे विभिन्न राज्यों में लागू किया जा रहा है।

कांग्रेस, टीएमसी के लिए वोट बैंक की राजनीति अहम : भाजपा

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में समान नागरक संहिता (यूसीसी) कानून की तैयारियों का समर्थन किया। पार्टी ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण का जरिया बताया। आरोप लगाया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के लिए महिलाओं से अधिक वोट बैंक की राजनीति अहम है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यूसीसी संविधान का हिस्सा है। जहां भी भाजपा-एनडीए सरकार आती है, वहां इसे लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाता है। बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसे लागू करने की तैयारी हो रही है। उत्तराखंड में लागू हो चुका है, जबकि असम में भी प्रगति है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।