शिवानंद के भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक बनने पर खुशी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया जिले के लार विकास खंड के निवासी शिवानंद द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। इस उपलब्धि पर गांव व जनपद में खुशी का माहौल है। वे लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और चुनावी रणनीति और सोशल मीडिया में सक्रिय रहे हैं।

शिवानंद के भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक बनने पर खुशी

देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिले के लार विकास खंड के सजांव निवासी शिवानंद द्विवेदी को पार्टी का राष्ट्रीय सोशल मीडिया का सह-संयोजक बनाया है। उन्हें मिली इस उपलब्धि पर गांव व जनपद में खुशी की लहर है। शिवानंद द्विवेदी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं व राजनीतिक शोध, लेखन, चुनावी रणनीति और सोशल मीडिया और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। संगठन के साथ उनके लंबे जुड़ाव ने उन्हें भारतीय राजनीति, चुनावी राजनीति और बदलते राजनीतिक संचार माध्यमों को करीब से समझने का व्यापक अनुभव दिया है। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी की चुनावी रणनीति, चुनावी प्रबंधन, राजनीतिक नैरेटिव और सोशल मीडिया अभियानों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गुजरात विधानसभा चुनाव, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 2019 व 2024 के लोकसभा चुनाव में भी वे चुनावी रणनीति और राजनीतिक संचार से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में पार्टी के निर्देश पर सक्रिय रहे। चुनावी मुद्दों और राजनीतिक संदेश को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों के रणनीतिक उपयोग में भी उनका व्यापक अनुभव रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिवानंद के भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक बनने पर खुशी