भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह निर्णय नई शिक्षा नीतियों को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। विभिन्न जिलों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की गई है।

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी किए नियुक्त

रुड़की, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के शिक्षा प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और नई शिक्षा नीतियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 19 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षा प्रकोष्ठ को सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी सूची के अनुसार प्रदेश संयोजक डॉ. प्रदीप त्यागी को उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार और रुड़की का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश सहसंयोजक प्रतिभा पाठक को देहरादून ग्रामीण, देहरादून महानगर, ऋषिकेश, टिहरी और रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।