अनस बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चों की प्रदेश टीम का ऐलान किया। इसमें ओबीसी, महिला, किसान और अनुसूचित मोर्चा शामिल हैं। पार्टी ने मिशन-2027 के लिए विभिन्न जातियों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। अनस साजिद उस्मानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

-पार्टी ने ओबीसी, महिला, किसान और अनुसूचित मोर्चों की प्रदेश टीम का किया ऐलान -मिशन-2027 के लिए पार्टी ने दर्जनों जातियों को प्रतिनिधित्व देकर साधे सामाजिक समीकरण
लखनऊ, विशेष संवाददाता।
भाजपा ने मोर्चों की प्रदेश टीम का ऐलान
भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मोर्चों की प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया। इसमें महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित मोर्चा शामिल है। ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनस साजिद उस्मानी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह पद कुंवर बासित अली के अल्पसंख्यक मोर्च का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाने के चलते खाली चल रहा था।
अनस साजिद उस्मानी की नियुक्ति
अनस साजिद उस्मानी वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री थे। कानपुर निवासी अनस पार्टी से पुराने समय से जुड़े परिवार से आते हैं। उनके पिता तनवीर हैदर उस्मानी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
भाजपा ने साधे सामाजिक समीकरण
भाजपा ने मिशन-2027 के लिए विभिन्न मोर्चों के जरिए सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। ओबीसी, किसान और महिला मोर्चा में अगड़ी-पिछड़ी के साथ ही दलितों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। कुर्मियों में पैठ बढ़ाने के लिए कई पदाधिकारी प्रदेश टीम में शामिल करने के साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिम्मा भी दिया गया है। इसके अलावा लोध, जाट, गुर्जर, मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाह, बिंद, निषाद, पाल, साहू, विश्वकर्मा, राजभर सहित अन्य पिछड़ी जातियों के चेहरों को पदाधिकारी बनाया गया है।
अनुसूचित मोर्चा का गठन
अनुसूचित मोर्चा में जाटव, पासी, कोरी सहित दलित वर्ग की विभिन्न जातियों को भागीदारी दी गई है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाह द्वारा घोषित टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं जबकि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत द्वारा घोषित टीम में 12 उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महामंत्री और 11 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी की टीम में 12 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री और 11 मंत्री बनाए गए हैं।
भाजपा-पिछड़ा वर्ग मोर्चा
इसके अलावा कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया के संयोजक-सह संयोजक के अलावा शोध विभाग के प्रमुख और सह प्रमुख घोषित किए गए हैं।
भाजपा-पिछड़ा वर्ग मोर्चा
प्रदेश उपाध्यक्ष (12)- सुशील कटियार, रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सैनी, अशोक पाल, सविंदर भाटी, हेमंत परिहार, डा. सुरेंद्र सिंह भागौर, अर्जुन राजभर, रामनरेश वर्मा, नीरज गुप्ता, मनोज कश्यप और अरविंद मौर्य।
प्रदेश महामंत्री (4)- प्रणीत भाटी, ज्योति सोनी, शिवनाथ चौधरी और रिशी चौरसिया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा-क्षेत्रीय अध्यक्ष
गोरखपुर क्षेत्र- रवि प्रकाश चौहान उर्फ मोहन चौहान
काशी क्षेत्र- इन्द्र भूषण मौर्या
अवध क्षेत्र- नीरज कटियार
कानपुर क्षेत्र- मनोज राजपूत
बृज क्षेत्र- नवीन प्रजापति
पश्चिम क्षेत्र- सुनील भाटी
भाजपा अनुसूचित मोर्चा
प्रदेश उपाध्यक्ष (12)-अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नन्द किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्था, हरीराम रावत, आदेश कोरी, अनीता सिद्धार्थ और विकास किशोर
प्रदेश महामंत्री (4)-पुष्पेन्द्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव, परदेशी रविदास
क्षेत्रीय अध्यक्ष- अनुसूचित मोर्चा
पश्चिम - अखिल कुमार
बृज - विशाल वाल्मीकि
कानपुर - सलिल श्रीवास
अवध - अरुण रावत
काशी - शैलेश राम
गोरखपुर - विजय सोनकर
भाजपा महिला मोर्चा
प्रदेश उपाध्यक्ष (12)-डा. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, मनीषा पांडेय, निर्मला आनंद, अपराजिता सिंह, मधु पांडेय, अमिता गुप्ता, डा. श्रुति शर्मा।
प्रदेश महामंत्री (2)- वर्षा कौशिक, अनीता सिंह
क्षेत्रीय अध्यक्ष-महिला मोर्चा
पश्चिम- अचला सिंह जाट
बृज- चंद्रेश गुप्ता
कानपुर- मोना शुक्ला
अवध- डा. श्वेता सिंह
काशी- सुनीता राजेश सिंह
गोरखपुर- संध्या त्रिपाठी
भाजपा किसान मोर्च
प्रदेश उपाध्यक्ष (12)- रामबाबू द्विवेदी, वीके गंगवार, राजकुमार शर्मा, रणवीर राणा, नेमपाल सिंह लोधी, देव नारायण सिंह सैंथवार, राजेंद्र सिंह यादव, सोनू सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, धनंजय सिंह, संदीप प्रताप सिंह और नवनिहाल सिंह।
प्रदेश महामंत्री (4)- बंधु उपेंद्र सिंह, नागेंद्र सिकरवार, रामानंद कटियार और आशीष त्रिपाठी।


