भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के 19 जिलों के लिए नए जिला प्रकोष्ठ प्रभारियों की घोषणा की है। इस निर्णय का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी करना है। सौरभ भूषण शर्मा को देहरादून और अन्य जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने 19 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा

रुड़की, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने उत्तराखंड के 19 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रकोष्ठ प्रभारियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश और प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति के बाद प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। घोषित सूची के अनुसार सौरभ भूषण शर्मा को देहरादून महानगर, चमोली और नैनीताल का प्रभारी बनाया गया है। लच्छू गुप्ता को रुड़की, टिहरी, चम्पावत और पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन सैनी हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, उत्तरकाशी और देहरादून ग्रामीण के प्रभारी होंगे। अतुल शाह को पौड़ी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग, जबकि प्रशांत वर्मा को रानीखेत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर और काशीपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि व्यावसायिक प्रकोष्ठ की नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मोड में काम करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर भाजपा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।