प्रदेश विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतेगी भाजपा: साहू
By Newswrap
हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाइटावा के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने 2017 की तरह भारी बहुमत से पुनः सरकार बनाने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकता पर बल दिया।

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने कहा है कि एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जीतेगी और लगातार तीसरी बार सरकार बनएगी। सोमवार को इटावा आगमन पर पत्रकारों से बातचीत में राम किशोर साहू ने कहा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतेगी और जिस तरह 2017 में भारी बहुमत से सरकार बनाई थी उसी तरह 2027 में भी भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है और योजनाएं ही बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूत है और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव कार्य में लगेंगे। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अगुवाई में क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


