देवरिया सांसद बने श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन, जतायी खुशी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को केंद्रीय टेक्सटाइल्स, स्किल डेवलपमेंट एवं श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान बताया। पार्टी के अन्य नेताओं ने सांसद की जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताया।

देवरिया सांसद बने श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन, जतायी खुशी

कुशीनगर। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को केंद्रीय टेक्सटाइल्स, स्किल डेवलपमेंट एवं श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को महत्वपूर्ण संसदीय समिति का चेयरमैन बनाया जाना देवरिया लोकसभा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ समिति के कार्यों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल्स, कौशल विकास और श्रम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर सांसद की भूमिका प्रभावी रहेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सांसद शशांक मणि त्रिपाठी पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सांसद अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।वरिष्ठ भाजपा नेता व डीडीयू के छात्र नेता रहे मनोज चौबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पशुपतिनाथ जायसवाल, सुरेन्द्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, जिला मंत्री कन्हैया शर्मा, रामवृक्ष गिरि, मण्डल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, शेषनाथ मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेवरिया सांसद बने श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति के चेयरमैन, जतायी खुशी