भाजपा ने राहुल व प्रियंका पर लगाया महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
भाजपा ने राहुल व प्रियंका पर लगाया महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप----------------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताएसाआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ केंद्र सरकार व...

भाजपा ने राहुल व प्रियंका पर लगाया महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप---------------------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
राहुल और प्रियंका पर भाजपा के आरोप
एसाआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ केंद्र सरकार व भाजपा पर भी निशाना साध रहे विपक्ष खासकर कांग्रेस पर भाजपा ने गुरुवार को भी तीखे पलटवार किए। पार्टी ने आंदोलनकारियों को नियंत्रित कर रही महिला पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने राहुल गांधी पर एक महिला पुलिसकर्मी को अनुचित तरीके से छूने व प्रियंका गांधी पर एक महिला पुलिसकर्मी को घूसा मारने का आरोप लगाया है।
दिल्ली की सड़कों पर बीते दिनों से आंदोलन कर रही कांग्रेस के साथ अब अगले दो दिनों में सीजेपी भी आ सकती है, जिससे सरकार की दिक्कतें बढ़ सकती है। हालांकि भाजपा ने एक दिन पहले के कांग्रेस के आंदोलन के दौरान के कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं राहुल व प्रियंका को कठघरे में खड़ा कर पलटवार किया है। इससे व विपक्ष को दबाब में लाना का मकसद भी है। भाजपा ने गुरुवार को तीन प्रेस कांफ्रेस की। पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव व प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया।
यादव ने कहा कि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वो प्रदर्शन नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी में राहुल गांधी और कांग्रेस के नेतृत्व में फैलाई जा रही अराजकता को दिखाती हैं। इन प्रदर्शनों में कोई आम नगारिक, आम जनता का कोई सदस्य भाग नहीं ले रहा। यादव ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान एक महिला कांस्टेबल को अनुचित तरीके से छूआ, वहीं प्रियंका गांधी ने एक महिला पुलिस अधिकारी के पेट पर मुक्का मारा।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सड़क पर किए जा रहे अपने प्रदर्शनों के जरिए देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसी अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के एक और प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि न्याय हमेशा संवैधानिक तरीकों से मांगा जाता है, लेकिन राहुल और प्रियंका जैसे विपक्ष के नेता दिल्ली में सड़कों पर प्रदर्शन करके अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
-------------------------
भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। जब भाजपा महिला मोर्चा की प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़ गईं तो दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें रोक दिया।
पूर्व न्यायाधीशों ने एसआईआर का किया समर्थन
पूर्व न्यायाधीशों ने चुनाव आयोग का किया बचाव किया
---------------------------
देश के पूर्व न्यायाधीशों के एक समूह ने निर्वाचन आयोग का बचाव किया और एसआईआर का समर्थन किया। इस समूह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हुए इसे कानून के अनुरूप प्रक्रिया बताया है। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों तथा विभिन्न उच्च न्यायालयों के पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और न्यायाधीशों ने खुले पत्र में कहा कि वे किसी राजनीतिक दल का पक्ष नहीं लेते, लेकिन उन्हें बोलने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि अब चुप रहना भी तटस्थ विकल्प नहीं है।
------------------


