कांग्रेस दलित विरोधी, अंबेडकर से लेकर खरगे तक का किया अपमान- भाजपा
कांग्रेस दलित विरोधी, अंबेडकर से लेकर खरगे तक का किया अपमान- भाजपा---------------------------------उत्तराखंड की घटना पर झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी - गुरुप्रकाश पासवान-अपने पक्के वोट बैंक के लिए...

कांग्रेस दलित विरोधी, अंबेडकर से लेकर खरगे तक का किया अपमान- भाजपा-------------------------------- -उत्तराखंड की घटना पर झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधी - गुरुप्रकाश पासवान
-अपने पक्के वोट बैंक के लिए दलितों पर चुप्पी साध लेती है कांग्रेस - त्रिवेदी
----------------------------------
नईदिल्ली। विशेष संवाददाता
भाजपा ने कांग्रेस नेरा राहुल गांधी के उत्तराखंड की घटना को झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा है कि वह लगातार गलत जानकारी देकर देश को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता सांसद सुधांशु त्रिवेदी व गुरुप्रकाश पासवान ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कर कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा कि बाबासाहब डा भीमराव अंबेडकर से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे तक का अपमान वह करती रही है।
कांग्रेस की दावे की असलियत
भाजपा ने उत्तराखंड के दो वीडियो दिखाते हुए कहा कि जिस घटना को राहुल गांधी खरगे व दलित अपमान से जोड़ रहे हैं, उसकी असलियत कुछ और है। उस घटना में शामिल दलित युवक ही साफ कह रहे हैं कि इससे दलित समुदाय का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस का इतिहास दलित विरोधी रहा है। भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि कांग्रेस और राहुल का दलित विरोधी चेहरा हैं।
राहुल गांधी पर भाजपा का कटाक्ष
पासवान ने दो वीडियो को दिखाते हुए राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि कैसे कांग्रेस पार्टी के एजेंडा का पर्दाफाश हुआ है। राहुल गांधी लगातार कैसे समाज टूटे, इसके लिए समाज टूटने वाली शक्तियों का साथ देते हैं और झूठ को आधार बनाकर एक नैरेटिव बनाने का प्रयास करते हैं। पासवान के कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि वायनाड में प्रियंका के नामांकन दाखिल करते समय परिवार अंदर, खरगे बाहर थे। क्या दलितों का स्थान अंदर नहीं है। पद्दुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी राहुल गांधी की चप्पल उठा रहे हैं। यह कैसी मानसिकता है, बताने की जरूरत नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बाबासाहब, बाबू जगजीवनराम और खरगे तक का अपमान करने में कांग्रेस पीछे नहीं रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर दलितों के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाया।
सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि अनेक प्रकार स्वांग और प्रपंच रचकर भी राहुल गांधी के जो स्पीच लिखने वाले हैं, वो अपनी सृजनात्मकता खोते चले जा रहे हैं। 2014 में बाबा ब्रिगेड नाम से एक युवा का चेहरा और 2019 में भारत के इतिहास में पहली बार कुर्ते के ऊपर जनेऊ पहनकर अपना गौत्र बताने वाले और वहां से 2024 में पक्की दाढ़ी बढ़ाकर, ये नाना प्रकार के स्वरूप भी, उस सच को नहीं छुपा सकते।
कांग्रेस की चुप्पी और दलितों का सम्मान
त्रिवेदी ने कांग्रेस को याद दिलाया कि कांग्रेस की राजस्थान की सरकार में कितने दलितों पर अत्याचार हुए और मौतें हुई उन पर इसलिए चुप्पी साध ली जाती थी क्योंकि हमला करने वाला पक्का वाला वोट बैंक था। जब पक्का वाला वोट बैंक दिखता है, तो वो दलित का मान, सम्मान और जान तीनों हल्का लगने लगता है।
-----------------------------------


