बायोमेट्रिक अटेंडेंस मामले में सेल प्रबंधन अनुपस्थित, 6 अगस्त को अगली सुनवाई

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा में सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा एवं चिड़िया खदानों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के मामले की सुनवाई 8 जुलाई 2026 को धनबाद सीजीआईटी कोर्ट में हुई। सेल प्रबंधन ने कोई उपस्थिती नहीं दी। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 6 अगस्त 2026 निर्धारित की।

बायोमेट्रिक अटेंडेंस मामले में सेल प्रबंधन अनुपस्थित, 6 अगस्त को अगली सुनवाई

गुवा । सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा एवं चिड़िया खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टमलागू करने को लेकर धनबाद स्थित सीजीआईटी कोर्ट में चल रहे मामले की सुनवाई 8 जुलाई 2026 को हुई। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन किरीबुरू के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने बताया कि इस दिन सेल प्रबंधन को अपना काउंटर दाखिल करना था, लेकिन न तो कोई अधिकृत अधिकारी और न ही अधिकृत अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित हुए। यूनियन की ओर से अधिवक्ता सोमेन्द्र नाथ घोष ने न्यायालय में कहा कि जिस अधिवक्ता ने प्रबंधन का पक्ष रखने का प्रयास किया, उन्हें इस मामले में अधिकृत नहीं किया गया था।

इसके बाद न्यायालय ने प्रबंधन को काउंटर दाखिल करने में असफल मानते हुए 6 अगस्त 2026 को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।