जैव विविधता का असर रोजगार और प्राकृतिक संतुलन से भी : यादव

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि जैव विविधता का संरक्षण रोजगार, जल स्रोतों की सुरक्षा और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से जुड़ा है। उन्होंने चंडीगढ़ में जैव विविधता संरक्षण की 16वीं राष्ट्रीय बैठक का उद्घाटन किया और गिद्धों के संरक्षण में सहयोग की अपील की।

जैव विविधता का असर रोजगार और प्राकृतिक संतुलन से भी : यादव

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री बोले- पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने पर जोर चंडीगढ़, एजेंसी। केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि जैव विविधता का संरक्षण केवल वन्यजीवों की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध रोजगार, प्राकृतिक संतुलन, जल स्रोतों की सुरक्षा और पारंपरिक चिकित्सिा पद्धतियों के संरक्षण से भी है।

जैव विविधता संरक्षण पर राष्ट्रीय बैठक

केंद्रीय मंत्री ने चंडीगढ़ में जैव विविधता संरक्षण को लेकर 16वीं राष्ट्रीय बैठक एवं दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से गिद्ध संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। सोहन चिड़िया समेत अन्य पक्षियों के संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। भारत मध्य एशियाई क्षेत्र में पक्षियों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र के तय लक्ष्य हासिल करने के लिए वर्ष 2030 तक की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। भूमि के मरुस्थलीकरण और क्षरण को रोकने के लिए भारत में तीन करोड़ हेक्टेयर भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने का लक्ष्य था, इसमें करीब 2.2 करोड़ हेक्टेयर का लक्ष्य हासिल किया गया है। हाल में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का असर पक्षियों और जैव विविधता पर भी पड़ रहा है। कार्यशाला में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

गिद्धों के संरक्षण में सहयोग की अपील

पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरुकता दिवस पर केंद्रीय मंत्री यादव ने गिद्धों के लिए और अधिक सुरक्षित क्षेत्र बनाने और जंगल में उनकी आबादी फिर से बढ़ाने में मदद के लिए तकनीकी क्षमता विकसित करने की अपील की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का पर्यावरण संरक्षण का तरीका समग्र पारिस्थितिकी तंत्र केंद्रित संरक्षण मॉडल पर आधारित है। यह किसी खास प्रजाति तक सीमित नहीं है। इस दौरान मंत्री ने गिद्ध संरक्षण के लिए नीति निर्माण में समग्र सरकार और समग्र समाज के दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया।

सामान्य प्रश्न

✦केंद्रीय मंत्री ने जैव विविधता संरक्षण को लेकर कौन-सी बैठक का उद्घाटन किया?−
केंद्रीय मंत्री ने जैव विविधता संरक्षण को लेकर 16वीं राष्ट्रीय बैठक एवं दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजैव विविधता का असर रोजगार और प्राकृतिक संतुलन से भी : यादव