एसएसएलएनटी में बिनोद बाबू व दिनकर की जयंती मनी
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में बिनोद बिहारी महतो और रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। प्रोफेसर बिमल मिंज ने बताया कि 'पढ़ो और लड़ो' का नारा शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणादायक है। महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई और डॉ शांता बड़ाईक ने अपने अनुभव साझा किए।

धनबाद। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में बुधवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोद बिहारी महतो और राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। प्रोफेसर इंचार्ज बिमल मिंज ने कहा कि बिनोद बाबू का पढ़ो और लड़ो का नारा सामाजिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से अत्यंत सशक्त व प्रेरणादायक है। यह नारा विशेष रूप से शिक्षा के माध्यम से सामाजिक न्याय और अधिकारों के लिए संघर्ष का प्रतीक है। प्रो धीरज ने महापुरुषों के योगदान के बारे में जानकारी दी। दिनकर के साहित्य को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ शांता बड़ाईक ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। संचालन स्वीटी व स्नेहा शाह ने किया।
डॉ आकांक्षा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

