तलवार से महिला की हत्या करने के मामले में अनुसंधानकर्ता की कोर्ट में हुई गवाही

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका, प्रतिनिधि।तलवार से महिला की हत्या करने के मामले में अनुसंधानकर्ता की कोर्ट में हुई गवाहीतलवार से महिला की हत्या करने के मामले में अनुसंधानकर्ता

तलवार से महिला की हत्या करने के मामले में अनुसंधानकर्ता की कोर्ट में हुई गवाही

दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के चर्चित बिमला देवी हत्या कांड मामले में शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि की अदालत में अनुसंधानकर्ता (आईओ) 14वें गवाह के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने न्यायालय को बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी किस प्रकार की गई तथा हत्या में प्रयुक्त तलवार को कैसे बरामद किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि बरामद तलवार को वैज्ञानिक जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया था। अभियोजन पक्ष की ओर से अब तक इस मामले में कुल 14 गवाहों की गवाही कराई जा चुकी है। बता दें कि दुमका शहर के केवटपाड़ा मुहल्ले में पानी निकासी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पानी निकासी को लेकर एक युवक ने तलवार से महिला के सिर को धड़ से अलग कर दिया था।

पुलिस जांच के परिणाम

पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतका विमला देवी का मुख्य विवाद आरोपी फूलचंद साह से नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाली रागिनी झा से था। घटना के दिन दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी होने के बाद रागिनी झा ने फोन कर फूलचंद साह को बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद फूलचंद साह घर से तलवार लेकर पहुंचा और विमला देवी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली थी। मामले में फूलचंद साह, उसके पिता सहायक अवर निरीक्षक लालचंद्र साह तथा रागिनी झा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई एवं साक्ष्य के लिए 27 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।

सामान्य प्रश्न

बिमला देवी हत्या कांड में कितने गवाहों की गवाही हुई है?
अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में कुल 14 गवाहों की गवाही कराई जा चुकी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।