Rampur News: किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: बिलासपुर में दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक किशोरी को विक्रांत ने 12 अगस्त को अपहरण किया, जबकि दूसरी को हरप्रीत और नीलम ने भगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरियों की बरामदगी की कोशिश कर रही है।

Rampur News: किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप

Rampur News: बिलासपुर। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। क्षेत्र के गांव नवाबगंज निवासी चंदा देवी द्वारा कोतवाली में गांव निवासी विक्रांत, सर्वेश, सीमा और शिखा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें आरोप लगाते हुए कहा कि 12 अगस्त को विक्रांत उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भाग कर ले गया। जब वह इसकी शिकायत उसके परिवार वालों से करने गई, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। वहीं दूसरी ओर गांव डिबडिबा सुभाषनगर कॉलोनी निवासी नीरू सिंह द्वारा गांव के ही हरप्रीत सिंह हैप्पी, नीलम कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

आरोप लगाया कि दोनों उसकी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है, जल्द ही दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: किशोरियों को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप