धूमधाम से मनाया गया शहादत दिवस

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बिहार के पीरपैंती में बिनोबा टोला में भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद बिकु का शहादत दिवस मनाया गया। डॉ. शिवनाथ दास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराया गया और शहीद बिकु के योगदान पर चर्चा की गई। बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और पुरस्कार भी वितरित किए गए।

धूमधाम से मनाया गया शहादत दिवस

पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बिनोबा टोला में भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए बिकु का शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसका नेतृत्व डॉ. शिवनाथ दास शिक्षक ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम राष्ट्रध्वज फहराया गया। जबकि शहीद बिकु के व्यक्तित्व और कृतित्व पर शिवनाथ के अलावा वार्ड सदस्य रूपम देवी, महेश रजक, अशोक रजक, ओमराज, बोलोबम आदि दर्जनों पुरुष-महिलाओं ने प्रकाश डालते हुए कहा कि 19 अगस्त 1942 को शेरमारी क्रांतिकारियों की एक बैठक हो रही थी। इसी में सूचना मिलते ही गोरखा पलटन पहुंची तथा निहत्थी जमा भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें काफी संख्या में पीरपैंती के वीर शहीद हो गए।

इनमें से ही एक शहीद बिकु थे। जबकि बच्चों द्वारा अनेकों देशभक्ति गीत, संगीत आदि प्रस्तुत किए गए। जबकि इससे पूर्व प्रभातफेरी निकाली गई और शहीद बिकु अमर रहे के नारे लगाए गए। वहीं बाल कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार का भी वितरण किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधूमधाम से मनाया गया शहादत दिवस