बाइक सवार टप्पेबाज अंगूठी लेकर फरार
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
शिकोहाबाद में बाइक सवार टप्पेबाजों ने एक व्यक्ति से कूपन देने के बहाने उसकी पांच ग्राम की अंगूठी चुरा ली। निरोत्तम सिंह का कहना है कि वह जब घर लौट रहे थे, तब नारायण कॉलेज के पास यह घटित हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकोहाबाद में बाइक सवार टप्पेबाज एक व्यक्ति को कूपन देने के बहाने से उसकी अंगूठी लेकर फरार हो गए। निरोत्तम सिंह निवासी प्रतापपुर रोड मंडी समिति से लौटकर अपने घर के लिए आ रहा था। इसी दौरान नारायण कॉलेज के पास दो बाइक सवार टप्पेबाजों ने उसे कूपन देने के बहाने से रोक लिया। टप्पेबाजों ने उसके हाथ में मौजूद पांच ग्राम की अंगूठी ली तथा सुभाष तिराहा की तरफ भाग गए। पीड़ित के शोर करने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


