अररिया: बाइक असंतुलित होकर गिरने से युवक जख्मी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग पर गुरूवार शाम एक युवक बाइक चलाते समय सामने आ रहे जानवर को बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे सदर अस्पताल अररिया पहुँचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी युवक का नाम गुलजार है।

अररिया। एक संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग स्थित कुसियार गांव पार्क के समीप गुरूवार शाम सामने से आ रहे जानवर को बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिरने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी युवक का इलाज किया जा रहा है। जख्मी युवक गुलजार बताया जा रहा है।


