दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी का आरोपी बंदी
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
कुंडा के मझिलगांव निवासी अजीम खान की बाइक 29 सितंबर को चोरी हो गई। पुलिस को सूचना देने के बाद, उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने मुखबिर की मदद से शुभम पांडेय को गिरफ्तार किया, जो चोरी की बाइक के साथ था। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

कुंडा। कोतवाली के मझिलगांव निवासी अजीम खान की बाइक उसके दरवाजे पर खड़ी थी। 29 सितम्बर की सुबह एक युवक उसकी बाइक लेकर भाग निकला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा तो पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक दुर्गेश सिंह पुलिस टीम के साथ शेखपुर तिराहा के मध्य से पुलिया के पास शुभम पांडेय निवासी मनोखर बाग हथिगवां को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली लाकर विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने को भेजा।

