बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, महिला रेफर

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

भगवानपुर हाट में एनएच 331 पर बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में साइकिल पर सवार सलमा खातून और उसका देवर शामिल हैं। सलमा की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

 बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, महिला रेफर

भगवानपुर हाट, एसं। थाना मुख्यालय से होकर गुजरने वाली एनएच 331 सड़क पर रामपुर बाजार के पास एक बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें साइकिल पर सवार दो लोग और बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में साइकिल सवार रामपुर पाण्डेय टोला निवासी सलमा खातून और उसका देवर कमरुद्दीन अंसारी तथा बाइक चालक विशाल कुमार शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने घायल महिला सलमा खातून की स्थिति चिंताजनक होने के कारण सीवान सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सलमा खातून अपने देवर कमरुद्दीन अंसारी के साथ साईकिल पर बैठ कर बाजार जा रही थी, तभी सहाजितपुर की तरफ से तेज रफ़्तार में आ रही अपाची बाइक ने साईकिल में टक्कर मार दिया, जिससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पीएसआई सुनील कुमार ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली और बाइक चालक को अपने साथ थाने ले गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाइक और साइकिल की टक्कर में तीन घायल, महिला रेफर